आदर्श नगर एरिया के गुर्जर चौक के पास खाली प्लोट में मिला शव

– ईंट पत्थरों से मारने की आशंका जताई जा रही है।
– मृतक ने कल रात्रि के समय दोस्तों के साथ की थी पार्टी
फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बाताया कि सूचना आज करीब 9.30 बजे कन्ट्रोल रुम से मिलते ही मौके पर डीसीपी क्राइम, एसीपी तिगांव, एसएचओ आदर्श नगर, क्राइम ब्रांच सेक्टर-65, डीएलएफ, बॉर्डर, अपनी टीम के साथ पहुंचे है। मौका घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है। शव को पोस्टमार्टम बीके अस्पताल कराया जा रहा है
मृतक की माता की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में हत्या की धारों में दोस्तो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच द्वारा मौका स्थल के आस-पास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं ! डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए! घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जाएगी।



