पी टी ऊषा ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

नयी दिल्ली, 20 जुलाई : प्रख्यात धाविका पी टी ऊषा ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने मनोनीत सदस्य ऊषा का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा। ऊषा ने हिंदी में शपथ ली ।

सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपा कर पी टी ऊषा का स्वागत किया। ऊषा ने शपथ लेने के बाद हाथ जोड़ कर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!