भाजपा कार्यकर्ता रजत जयसवाल को जिला रेडक्रॉस ने किया सम्मानित

फरीदाबाद, 22 मई। जिला बार एसोसिएशन के मेम्बर व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रजत जयसवाल (एडवोकेट)को जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सेक्रेटरी विकास कुमार ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। रजत जयसवाल एक समाजसेवक है अत: उन्होंने इस महामारी के समय भी अपने संगठन व समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया, वह चाहे सरकारी राशन का वित्तरण हो या सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने का काम हो। उन्होंने हमेशा नेक कार्य में बढ़-चढक़र इसमें हिस्सा लिया व सबकी मदद की। उनका कहना है कि वह समाज के कार्यों के लिए अपनी जान की परवाह ना करते हुए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने समाज से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाकर रहने व सरकारी निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।



