भारतीय मजदूर संघ ने एनएचएम कर्मचारियों को दिये गये सेवा नियम को वापिस लेने के विरोध में एवं अन्य मांगों को लेकर शुरू किया धरना, हड़ताल

फरीदाबाद 27 जून। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने सरकार द्वारा 2018 में एनएचएम कर्मचारियों को दिये गये सेवा नियम को वापिस लेने के विरोध में एवं सातवां वेतन सहित अन्य लंबित पड़ी मांगों को पूरा करवाने के लिये आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं सभी सम्मानित साथियों ने बढ़-चढ़कर हड़ताल में हिस्सा लिया और सभी ने अपने हक अधिकार हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की और एनएचएम के कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार सेवा नियम निरस्त को वापस नहीं लिया गया तो स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा इस आंदोलन को और कर सारी स्वास्थ्य सुविधाओं को बाधित कर देगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन और हरियाणा सरकार होगी।

जिला सिविल अस्पताल परिसर में शुरू हुई इस तीन दिवसीय हड़ताल में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल,स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद जिलाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में हड़ताल समर्थन में कई संगठनों के पदाधिकारियों ने मंच सांझा किया। जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा टूरिज्म संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल आर्य, नगर निगम फ़रीदाबाद के महामंत्री मटरू लाल व सभी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी संदीप जैन, मीनू जैन, दीपक गोयल, दिलबाग सिंह, मुकेश मंगला, बिजेंदर, विजय कुमार, तुलसीराम, रेखा, प्रोमिला, पूनम, सविता, अनीता, सतपाल, रविंद्र कुमार, श्याम, शकुन्तला समस्त साथी मौजूद रहें और हक़ अधिकारों हितों की रक्षा की आवाज बुलंद की।



