‘मास्क दिवस’ पर सेवा भारती ने सेंट्रल पुलिस थाना को भेंट किए मास्क

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : सेवा भारती संगठन वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में प्रभावित आमजन को अपने सेवा कार्यों के माध्यम से निरंतर राहत पहुंचाने में जुटी हुई है। विगत एक माह से सेवा भारती विभिन्न गतिविधियों के द्वारा सामाजिक कार्य कर रही है। जिससे जरूरतमंद को हरसंभव मदद पहुंचाने में स्वयंसेवक दिन रात कार्य कर रहे हैं। कोरोना वारियर्स का उत्साह वर्धन हेतु संगठन की तरफ से सेक्टर १२ सेंट्रल पुलिस थाना प्रभारी को पांच सौ मास्क भेंट किए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख एवं कोविड-१९ उन्मूलन अभियान के प्रांत समन्वयक श्रीमान गंगाशंकर मिश्र ने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी में कोरोना वारियर्स के लिए सेवा भारती द्वारा आज हरियाणा प्रांत में मास्क दिवस मनाया गया है। जिसके निमित्त कोरोना काल में सेवारत रहने वालों का उत्साह वर्धन करना। श्री मिश्र ने बताया कि कोरोना काल में सेवा भारती द्वारा २८७ आइसोलेशन केंद्रों पर ९८०० से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था, ११८ शहरों में कोविड केयर सेंटर चलाए जा रहे है। जिसमें ७४७६ बिस्तरों की व्यवस्था, इनमें २२८५ बिस्तर ऑक्सीजन युक्त हैं। इन सभी केंद्रों के संचालन में ५१०० से भी अधिक स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से कार्य किया है।
सेवा भारती विभाग सेवाप्रमुख विजय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कोरोना जैसी राष्ट्रीय आपदा में भी दिन-रात सेवा कार्य में जुटने वाले पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, मीडिया कर्मी, सुरक्षा कर्मी जैसे कोरोना वारियर्स को समय-समय पर मास्क- सैनिटाइजर और महासुदर्शन घनवटी औषधि वितरित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगाशंकर मिश्र और सेवा भारती विभाग सेवा प्रमुख विजय प्रकाश गुप्ता, सेवा भारती के संस्कार प्रमुख मोहन शास्त्री, सेवा भारती विभाग प्रकल्प प्रमुख भुवनेश शर्मा, अधिवक्ता परिषद जिलाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार शर्मा, अधिवक्ता ओमप्रकाश सैनी, सेवा भारती मीडिया प्रभारी राजकुमार और प्रवीण तंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!