स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 18 से 45 व 45+ आयु के लोगों का होगा टीकाकरण : डॉ. रणदीप सिंह पुनिया

फरीदाबाद, 4 जुलाई। सिविल सर्जन डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण एक सशक्त माध्यम है। आज रविवार को जिला में 4 हजार 834 लोगों वैक्शीनेशन किया गया। जिला फरीदाबाद की जनता को बिना किसी डर के वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। टीकाकरण से स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता,कोविशील्ड व कोवैक्सीन का एक समान प्रभाव है।

सीएमओ डाँ रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि टीकाकरण करवाने के लिए अब पहले की अपेक्षा ज्यादा उत्साह जिला में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ हमें कोविड-19 प्रोटोकोल नियमों की भी शत- प्रतिशत पालना करनी चाहिए। यह वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षित एवं नोवल कोराना वायरस के बचाव के लिए प्रभावी है।

पहली वैक्शीनेशन के बाद दूसरी वैक्शीनेशन 12 से 16 सप्ताह में लगवाने पर ईम्युनिटी पावर ओर भी बेहतर कारगर साबित हो रही है।

जिला की जनता स्वैच्छा टीकाकरण करवाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वे भी वैक्सीन लगने के बाद भी प्रोटोकोल नियमों की पालना जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टैंसिग व सैनीटाईजेशन नियमित रूप से करते रहे और वैक्शीन अवश्य लगवाए।

टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डाँ राजेश श्योकंद ने बताया कि आज रविवार 4 जुलाई को 4 हजार 834 लोगों को वैक्शीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक तक 9 लाख 41 हजार 741 लोगों की टेस्टिंग और लगभग 9 लाख 702 लोगों को वैक्शीनेशन किया जा चुका है।

डाँ राजेश श्योकंद ने बताया कि 5 जलाई सोमवार को प्रातः10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक 18 वर्ष की अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्शीनेशन किए जाएंगे।

उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को नागरिक अस्पताल बीके, जीबीएन स्कूल एनआईटी – 3, बल्लभगढ़ भारत कॉलोनी यूपीएचसी, भीम बस्ती यूपीएचसी,

सेक्टर -56 खालसा प्रॉपर्टीज, राम मंदिर जवाहर कॉलोनी, पनहेड़ा खुर्द पीएचसी, कुराली सीएचसी, मोहना पीएचसी, तिगांव पीएचसी, छांयसा पीएचसी, दयालपुर पीएचसी, फतेहपुर बिलोच पीएचसी में 18 से 45 व 45+ आयु के सभी लोगों स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के सदस्यों द्वारा कोरोना संक्रमण बचाव के लिए वैक्सीनेशन की जाएगी।

इसी प्रकार निजी अस्पतालों में क्यूआरजी मेडिकेयर लिमिटेड, एशियान अस्पताल, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, सर्वोदय अस्पताल सेक्टर- 8, सर्वोदय अस्पताल सेक्टर- 19, मेट्रो अस्पताल,

शंकर मेडिकेयर सेक्टर- 28, शांति देवी मेमोरियल अस्पताल, निम्स सेक्टर- 23, संतोष अस्पताल एन आईटी में 18 से 45 व 45+ आयु के सभी लोगों कोरोना संक्रमण बचाव के लिए वैक्सीनेशन की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!