मेवासी लोकनृत्य से गुजरात के कलाकारों ने मन मोहा

सूरजकुंड : बड़ी चौपाल के मंच पर गुजरात के कलाकारों की प्रस्तुति मेवासी लोकनृत्य ने पर्यटकों को प्रसन्न कर दिया। विवाह पूर्व होने वाली रस्मों को इस नृत्य में जीवंत कर दिखाया गया।
नरवदा जिला गुजरात से आए कन्नु भाई ने बताया कि मेवासी नृत्य में लडक़ा लडक़ी को पसंद करने के लिए उसके घर जाता है। विवाह से पहले देखने-दिखाने की रस्में अदा होती हैं। उसके बाद दोनों विवाह के लिए राजी हो जाने पर वर-वधू खुलकर इस लोकनृत्य में गाते और नाचते हैं। गायिका सपना ने अपनी खूबसूरत आवाज में नृत्य गीत को प्रस्तुत किया। शहनाई वादक खोड़ा भाई, ढोल वादक कन्नु भाई, ममता, नंदिता, नीरू, मीना, पूजा, राजेंद्र, संजय, पुरूषोत्तम आदि ने इस नृत्य को मंच पर प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि होली के समय, फसल पकने के समय व विवाह के समय मेवासी नृत्य किया जाता है। इस मौके पर जैनेंद्र सिंह, शशि वर्मा, अरूण शर्मा, विवेक भारद्वाज डीएम, हरियाणवी गायक धर्मवीर ङ्क्षसह इत्यादि उपस्थित रहे।



