म्यूनिसिपल ईम्पलाईज फैडरेशन की इकाई मैकेनिकल वकर्स यूनियन का हुआ चुनाव

फरीदाबाद, 30 जून। म्यूनिसिपल ईम्पलाईज फैडरेशन की इकाई मैकेनिकल वकर्स यूनियन का चुनाव फैडरेशन के प्रधान रमेश जागलान, महासचिव दशरथ कुमार, उपप्रधान शाबीर खान की देख में संपूर्ण हुआ! जिसमें मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार अतर सिंह भडाना व रमेश पहलवान रहे। कुल मत 823 थे जिसमें से 695 वोट पड़े। 401 वोट अतर सिंह भडाना को व 288 वोट रमेश पहलवान को मिले, 6 वोट रद्द हुए व फेडरेशन प्रधान रमेश जागलान ने विजयी उम्मीदवार अतर सिंह भडाना को विजय होने पर आगामी तीन वर्ष के लिए प्रधान घोषित किया।
इस अवसर पर फेडरेशन कोषाध्यक्ष रन सिंह भडाना, ड्राईवर यूनियन प्रधान नेत्रपाल शर्मा, महेन्द्र कुमार, नरेश बैंसला, राजपाल तेवतिया, राजेन्द्र बैंसला, महावीर पोसवाल, रामबीर, राजेन्द्र, सीताराम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी कर्मचारी साथियों ने नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी। नवनियुक्त प्रधान ने सभी का धन्यवाद किया।



