गांव खेड़ीकला में युवक की हत्या करने के मामले में 2 आरोपी काबू

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन मामलों के अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना BPTP की टीम ने कर्णपाल (28) वासी खेड़ी कलां की हत्या के मामले में आरोपी दीपक व नवीन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 अप्रैल को संजय वासी गांव खेड़ी कलां ने पुलिस थाना BPTP में दी अपनी शिकायत मे बताया कि उसके भाई कर्णपाल की राकेश व नवीन वासियान खेड़ी कलां ने पीट पीटकर हत्या कर दी व उसके भाई की नाश को प्लास्टिक के बोरे में डालकर गांव में ही झाड़ियों में फेक दिया। जिस पर थाना BPTP में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि थाना BPTP की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक व पवन वासियां गांव खेड़ी कलां फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि 4 अप्रैल को आरोपी दीपक के चाचा की लड़की के साथ कर्णपाल ने बतमीजी की थी, इसी बात की रंजिश रखते हुए दीपक ने अपने मौसी के लड़के पवन के साथ मिलकर कर्णपाल की डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी और नाश को खुर्द बुर्द करने की नियत से एक प्लास्टिक के बोरे मे डालकर नाश को खेड़ी नचोली रोड पर गढ्ढ़ों में डाल दिया।

आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!