गऊ रक्षकों ने 32 गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा

फरीदाबाद 10 जून। हरियाणा में कई जगह गऊ तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है जिसको देखते हुए गऊ रक्षक हर समय गऊ माता की सेवा के लिए तैयार रहते हैं व समय-समय पर कई गऊ तस्करों को पकड़वाकर जेल भिजवा चुके हैं। इस कड़ी में गौरक्षा दल पलवल, लिव फॉर नेशन सगंठन, बजरंग दल मानेसर ने औरंगाबाद मितरौल, पलवल में 6 टेरी ट्रक पकड़ा, जिसमें लगभग 32 गौवंश थे।

लिव फॉर नेशन संगठन के अध्यक्ष अनील कोशिक ने बताया कि 9 गौवंश दम घुटने से गोलोक चले गए। इस कार्यवाही में शेलेन्द,मनोज, विष्णु, मोनु मानेसर टीम, अनील कौशिक पुरखासिया, विक्रम ठाकुर कपील पाचंल, प्रवीण वशिष्ठ आदि गौभक्तों के सहयोग से ट्रक को पकड़ा व गायों को औरंगाबाद गोशाला में छोड़ा। गायों को बहुत बुरी तरह ठुस-ठुस कर भरा हुआ था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!