कल्चरल फेस्ट : एकल नृत्य में एन एच तीन गर्ल्स स्कूल प्रथम

फरीदाबाद : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की बालिका जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि कक्षा छह की छात्रा नेहा ने विद्यालय की अध्यापिका हेमलता के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट, जिसका आयोजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर अट्ठाइस फरीदाबाद में किया गया था, जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गर्वान्वित किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने विद्यालय की समस्त छात्राओं और अध्यापकों का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। उन्होंने और समस्त विद्यालय परिवार ने अध्यापिका हेमलता और कल्चरल फेस्ट में प्रतिभागिता कर रही सभी छात्राओं का विशेष स्वागत और अभिनंदन किया।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि अब विद्यालय की छात्रा नेहा हरियाणा राज्य स्तरीय कल्चरल फेस्ट (सांस्कृतिक कार्यक्रम) प्रतियोगिता में करनाल में भाग लेंगी। विद्यालय के सभी बच्चों और अध्यापकों ने नेहा को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए और भी परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रशंसनीय प्रदर्शन के लिए नेहा को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमति मुनेश चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र और कैश पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा, वरिष्ठ प्राध्यापिका ललिता, मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम और प्राथमिक मुख्य शिक्षिका वनिता ने हेमलता, छात्रा नेहा एवम टीम के अन्य सदस्यों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के नेतृत्व में संगीत अध्यापिका कुमारी हेमलता ने सोलो डांस में कडी मेहनत करके छात्रा को प्रथम स्थान प्राप्त करवाने पर विद्यालय प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!