अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट बना गैंगस्टर, गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर अजय गुर्जर उर्फ भाई जी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। अजय गुर्जर के अंडरवल्र्ड के कई बड़े डॉन के साथ पिछले कई सालों से नज़दीकियां थी। इन अंडरवल्र्ड डॉन में चार डॉन है हाजी बलोच, इकबाल इब्राहिम कासकर, सुभाष ठाकुर और आरिफ जान।

अजय गुर्जर पर इससे पहले 24 अपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, एक्सटॉर्शन, दंगे, आम्र्स एक्ट सहित कई मामले दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। अजय गुर्जर अपने सहयोगी सतेंद्र उर्फ सत्ते के साथ मिलकर दिल्ली की तिहाड़ जेल के एक बड़े अधिकारी की हत्या की साजिश रच रहा था और उसकी वजह थी जेल में हुई अंकित गुर्जर की हत्या।

अजय गुर्जर एक अंतर्राष्ट्रीय ताइक्पवांडो ब्लैकबेल्ट खिलाड़ी है और वह राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो में 8 गोल्ड मेडल भी जीत चुका है। इसके अलावा 2003 में भूटान में हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में उसने सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा 2005 में मुंबई में हुई इंटरनेशनल ओपन चैलेंज कंपटीशन में भी उसे पांचवा स्थान मिला था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!