राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती भारत माता कुष्ठ आश्रम के प्रांगण में मनाई गई

फरीदाबाद, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती गांधी कालोनी स्थित भारत माता कुष्ठ आश्रम के प्रांगण में मनाई गई। इस अवसर पर हरियाणा कुष्ठ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एस.एन. त्यागी एडवोकेट, पद्मश्री डॉक्टर ब्रह्मदत्त, आश्रम के प्रधान रामू, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप सेठी, समाजसेवी यशपाल शर्मा, अरुण मिश्रा, राकेश शर्मा के अलावा कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोग भी मौजूद थे।

इस अवसर पर श्री त्यागी व डा. ब्रह्मदत्त ने राष्ट्रपिता की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। वह स्वयं अपने कार्यों को करते थे तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते थे। हमें भी राष्ट्रपिता के बताए हुए मार्ग पर चलना होगा।

इस अवसर पर भारत माता कुष्ठ आश्रम के प्रधान रामू ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं अतिथियों ने आश्रम में रह रहे बच्चों को सम्मानित किया। प्रधान श्री रामू ने बताया कि कुष्ठ आश्रम में प्राइमरी स्कूल, मंदिर, गौशाला, पंचायत घर, गांधी जी की प्रतिमा, सामूहिक भोजनालय के साथ-साथ करीबन 65 परिवार रहते है। जिनमें लगभग 85 व्यक्ति कुष्ट रोग पीडि़त है। इन पीडि़तों को सरकार से राशन भत्ता के रूपए में 11 सौ रुपए प्रतिमाह मिलता है। इसके अलावा शहर के दानियों की सहायता से यह कुष्ठ रोग से पीडि़त अपना जीवन यापन कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!