राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के द्वारा विविधता में एकता एक्टिविटी का आयोजन

फरीदाबाद 3 जुलाई। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के द्वारा करोना जैसी महामारी में देशवासियों में सकारात्मक सोच लाने के लिए खूबसूरत पहल की गई है। उन्होंने विविधता में एकता एक्टिविटी का आयोजन किया। मंच की चेयरपर्सन अंबिका शर्मा के सहयोग से भारत के विभिन्न राज्यों से महिलाओं को पारंपरिक वेशभूषा में भारत के हर प्रांत से अपनी फोटो भेजनी है। इस एक्टिविटी के संयोजक पंचकूला इकाई की चेयरपर्सन डिंपल गर्ग, चंडीगढ़ अध्यक्ष सोनिया मनचंदा, ज्यूरी मेंबर मंच की चंडीगढ़ ईकाई की चेयरपर्सन अदिति भारद्वाज, समाज सेविका रितिका जैन और मॉडल और मोटिवेशनल स्पीकर शिवी गौरव महाजन है।
भारत के विभिन्न राज्यों से महिलाएं इसमें बढ़-चढक़र भाग ले रही हैं। महिलाओं के खूबसूरत परिधान देखकर लगता है कि नीले आसमान से खूबसूरत परियां जमीन पर उतर आई हैं। भारत में अनेक धर्म रीति रिवाज और भाषाएं हैं लेकिन फिर भी भारत में अनेकता में एकता है किसी भी भारतीय स्त्री को देखें उसके माथे पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूडिय़ां होगी जो कि उनके सुहाग का प्रतीक है और भारतीय एकता को दर्शाती हैं। इसी सोच के साथ भारतीय एकता को दर्शाते हुए अंबिका का यह सराहनीय कदम है। सभी ने मंच के आयोजक अंबिका, संयोजक डिंपल गर्ग और सोनिया मनचंदा को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस तरह के आयोजन देशवासियों को जागरूक करते हैं और उनमें सकारात्मक सोच लाते हैं। सभी ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के उज्जवल भविष्य की कामना की।



