राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सिख शरणार्थियों की बस्ती में सर्वधर्म सामाजिक सद्भाव के निमित आयोजन किया गया

फरीदाबाद 15 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सिख शरणार्थियों की बस्ती में सर्वधर्म सामाजिक सद्भाव के निमित आयोजन में कंबल, वस्त्र, मास्क और आयुष काढा वितरित किया गया। लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष पर एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए बच्चों को आकर्षक उपहार भी भेंट किए गये। विगत कई वर्षों से निमीतेकम संस्था शरणार्थियों के लिए कार्य कर रही है। संघ के ही अनुषांगिक संगठन सेवा भारती द्वारा बस्तियों में मकर संक्रांति के कई आयोजन किए गए।

एनआईटी फरीदाबाद स्थित फ्रंटियर कॉलोनी में रहने वाले पाकिस्तान से सिख शरणार्थियों की बस्ती में सर्वधर्म सामाजिक सद्भाव का अनोखा दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत सह कार्यवाह राकेश त्यागी और राष्ट्रीय सिख संगत के फरीदाबाद और सामाजिक सद्भाव संयोजक अरुण वालिया ने सिख शरणार्थियों को कंबल, वस्त्र, मास्क और आयुष काढा वितरित किया।इस अवसर पर श्री त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं जो हमें एकसाथ मिलकर रहने के लिए प्रेरित करते हैं। एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत सह कार्यवाह राकेश त्यागी,राष्ट्रीय सिख संगत के फरीदाबाद और सामाजिक सद्भाव संयोजक अरुण वालिया,निमीतेकम संस्था के हरियाणा सह संयोजक महेश बजाज, राष्ट्रीय सिख संगत के कार्यकारी उपाध्यक्ष सरदार गुरप्रताप सिंह, दी चर्च ऑफ फरीदाबाद के पादरी लाजर रंजीत सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!