राहगीरों को चोट मारकर लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पर्वतीय कॉलोनी चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 28 मई : राहगीरों को चोट मारकर लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पर्वतीय कॉलोनी चौकी पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।
जानकारी के अनुसार नंगला एनक्लेव पार्ट 2 निवासी मनोज कुशवाहा ने 2 दिन पहले पर्वतीय कॉलोनी चौकी पुलिस में शिकायत दी थी कि रात्रि 9:00 बजे ड्यूटी से घर आते समय रास्ते में दो युवक ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल व 2200 नकदी छीन ली। इस संदर्भ में पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज रफीक खान ने तुरंत एक टीम का गठन किया जिसमें एसआई चतुर्भुज, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार तथा सिपाही विपिन शामिल किया। टीम ने 2 दिन की कड़ी मेहनत के बाद इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में अमन पाल गौरव और रवि गोला शामिल है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है। पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज रफीक खान ने बताया कि उनकी टीम के सदस्यों ने 2 दिन की कड़ी मेहनत के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा आरोपियों से शहर में अन्य वारदात की जानकारी हासिल की जाएगी



