राहुल गांधी जहां-जहां प्रचार के लिए जाते हैं वहां-वहां कांग्रेस का सफाया हो जाता है : अनिल विज

अम्बाला। अम्बाला सिटी विधानसभा से उम्मीदवार अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका हरियाणा में आना भाजपा के लिए शुभ है। क्योंकि राहुल गांधी जहां-जहां प्रचार के लिए जाते हैं वहां-वहां कांग्रेस का सफाया हो जाता है। विज अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। विज ने तंवर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि तंवर कांग्रेस की कार गुजारियों से परेशान है। उन्होंने खुलेआम कहा कि कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओ की अनदेखी हुई और टिकटों की खरीद फरोख्त हुई है। इसलिए तंवर इधर उधर समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस को आत्मचिंतन किए जाने की बात कहने पर विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नही बल्कि घराना है। ऐसी बातो की कदर पार्टियों में होती है, वे कहते रहे उनकी बात कोई नहीं सुनेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!