राहुल ने केजरीवाल को जीत की बधाई दी

नयी दिल्ली, 11 फरवरी ! कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री केजरीवाल और आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई और मेरी शुभकामनाएं।’’ दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और विकास को अपना चुनावी मुद्दा बनाने वाली आम आदमी पार्टी मंगलवार सुबह से चल रही मतगणना के रुझानों में बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और इसके लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के संकेत हैं। वहीं, इस चुनाव में आप की मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा दूसरे नंबर पर है और कांग्रेस का दूर-दूर तक कोई नामो-निशान नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!