अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने देसी कट्टा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमंत(25) निवासी गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 17 मार्च को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेमंत को आगरा कैनाल पल्ला एरिया से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता है उसने देसी कट्टा गाजीपुर उत्तर प्रदेश से 5000 रुपये में खरीदा था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!