लोधी राजपूत जनकल्याण समिति फरीदाबाद द्वारा जयंती समारोह आयोजित
फरीदाबाद : 2 अक्टूबर को लोधी राजपूत जनकल्याण समिति (रजि.) फरीदाबाद द्वारा देश के दो महान व्यक्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती समारोह कार्यक्रम अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक एन आई टी फरीदाबाद में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य रूप से भगवान सिंह, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मा. श्री मनोज नासवा, पार्षद निगम, समिति संस्थापक/ महासचिव लाखनसिंह लोधी, अध्यक्ष रूप सिंह लोधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। सभी ने मिलकर गांधी और शास्त्री की फोटो पर पुष्प अर्पित किये।
लाखन सिंह लोधी ने कहा कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का साधारण परिवार से प्रधानमंत्री तक पहुंचना उनकी देश के प्रति निष्ठा और संघर्षशील कठिन परिश्रम का परिणाम था। शास्त्री जी ने गांधी जी के असहयोग आन्दोलन, दांडी मार्च जैसे आन्दोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिस कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। 1965 ई. में पाकिस्तान द्वारा युद्ध के लिए विवश करने पर भारतीय सेना ने युद्ध में पाकिस्तान को पराजित किया। शास्त्री ने उस समय ‘मरो नहीं- मारो’ तथा ‘जय जवान-जय किसान’ जैसे नारे दिए जो आज भी प्राय: सुने जा सकते हैं। ताशकंद समझौते में अंतर्राष्ट्रीय दबाव में भी जीती हुई भूमि स्वयं न देने पर ही सहमत रहे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सादा जीवन उच्च विचार और अहिंसा पर पूरा जीवन निवर्हन किया। असहयोग आन्दोलन, दांडी मार्च, नमक कानून जैसे अहिंसात्मक आन्दोलन से देश की आजादी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।
दोनों ही महान व्यक्तियों ने अपना जीवन ‘सादा जीवन- उच्च विचार’ के मूलमंत्र पर देश की सेवा में अर्पण कर दिया।
वहीं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई की भी की गई। समिति ने इन महान व्यक्तियों की जयंती पर अतिथियों द्वारा बोतलपाम के पौधे का रोपड़ कराया, मिष्ठान वितरण कर इस जयंती को पर्व के रूप में मनाया। इस अवसर पर शंकर लाल लोधी, होती लाल लोधी, धर्मपाल सिंह, ओमप्रकाश लोधी, अमरजीत रंधावा, भाईलाल राजपूत, राजेश राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।