जिला रेडक्रॉस फरीदाबाद के द्वारा प्रोटीन डाइट डिस्ट्रीब्यूशन किया गया

फरीदाबाद : जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद एवं अनंत सद्भावना ट्रस्ट के माध्यम से जिला रेडक्रॉस भवन सेक्टर 12 में प्रोटीन डाइट डिस्ट्रीब्यूशन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रेड को सचिव विकास कुमार ने शिरकत की विशेष अतिथि के रुप में अनंत सद्भावना ट्रस्ट के प्रधान उदयवीर सिंह, उपाध्यक्ष जग भूषण तवर ने पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सचिव विकास कुमार ने कहा कि मैं विशेष रूप से अनंत सद्भावना ट्रस्ट को बधाई देना चाहता हूं। मानवता के इस कार्य मे यह संस्था सदैव बढ़ चढ़कर कार्य करती है। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान भी इन्होंने फरीदाबाद में रह रहे प्रवासियों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य किया। आज विशेष वर्ग के लिए इन्होंने प्रोटीन डाइट डिस्ट्रीब्यूशन जिला रेड क्रॉस सोसाइटी को उपलब्ध कराई है। जो सीधे तौर पर लाभार्थी प्रदान की गई।

संस्था के प्रधान उदयवीर ने बताया कि हम सभी लोगों ने संगठन बना रखा है। जिसके अंतर्गत समय-समय पर हम मानवता के कार्यों जिला प्रशासन के साथ मिलकर करते रहते है। यह कार्य आगे भी निरंतरम आरंभ रखेंगे। मंच का संचालन जिला कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल के द्वारा किया गया।

मौके पर संस्था के अनिल प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अंशुल प्रताप, सह सचिव सत्येंद्र सिंह, रणवीर भाटी, डा.एल एस प्रेमी, सुशील कुमार एवं रेड क्रॉस स्टाफ उपस्थित था!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!