वन टाईम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी : उपायुक्त यशपाल

फरीदाबाद, 12 जुलाई। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि युवाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। युवा अपना रजिस्ट्रेशन http://www.onetimeregn.haryana.gov.in पोर्टल पर जरूर करवाएं।

उपायुक्त ने बताया कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के साथ ही जटिल भर्ती प्रक्रिया व बार-बार भर्तियों के लिए फीस देने पर आर्थिक रूप से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर शुरुआत की गई है। सरकार द्वारा ग्रुप सी व डी की भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया है। योजना के तहत जनरल वर्ग को 500 रुपये व आरक्षित वर्ग को 250 रुपये शुल्क देकर अपना रेजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार रेजिस्ट्रेशन के होने के पश्चात इसकी वैधता तीन साल तक मान्य रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!