वार्ड नंबर 19 से पार्षद उम्मीदवार मानव शर्मा ने कहा, हर सुख-दुःख में आपके साथ खड़ा रहूँगा

फरीदाबाद : नगर निगम पार्षद चुनाव के लिए पार्षद उम्मीदवारों द्वारा जनसंपर्क व चुनावी प्रचार किया जा रहा है। वार्ड नंबर 19 से पार्षद उम्मीदवार, युवा समाजसेवी व ज्ञानदीप स्कूल के प्रिंसिपल मानव शर्मा ने अपने वार्ड में डोर टू डोर जाकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।

इस दौरान मानव शर्मा ने बताया कि वार्ड की हालत नारकीय बानी हुयी है। शहर के और वार्ड से वार्ड नंबर 19 की हालत बेकार है चाहे पानी हो या गलियों में सड़क निर्माण कार्य सभी अधूरे पड़े हैं। आये दिन सीवर जाम की समस्या बानी रहती है। बदबू के कारण गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्ट्रीट लाइटें तो है ही नहीं और जो हैं वह जलती नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आपके बीच में नेता नही बल्कि आपका भाई, बेटा बनकर हर सुख दुःख में साथ खड़े रहूँगा। मुझे आप लोग अगर एक बार मौका देते हैं तो पुरे वार्ड में विकास कार्य जल्द से जल्द करवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उम्मीद है कि आप सब अपना कीमती मत देकर मेरी ताकत बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपना पूरा समय सामाजिक कार्यो में देते आ रहे है। आप सबका आशीर्वाद लेने आए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!