एन एच तीन विद्यालय में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार और प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के निर्देशानुसार संयुक्त राष्ट्र दिवस पर विशेष वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है तथा सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई।
संयुक्त राष्ट्र के बारे में विचार पहली बार द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उभरे थे। द्वितीय विश्व युद्ध में विजयी होने वाले देशों ने मिलकर प्रयास किया कि वे इस संस्था की संरचना, सदस्यता आदि के बारे में कुछ निर्णय कर सकें। भारत, संयुक्त राष्ट्र के उन प्रारंभिक सदस्यों में शामिल था जिन्होंने 01 जनवरी, 1942 को वाशिंग्टन में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे तथा 25 अप्रैल से 26 जून, 1945 तक सेन फ्रांसिस्को में ऐतिहासिक संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय संगठन सम्मेलन में भाग लिया था संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर है। इस इमारत की स्थापना का प्रबंध एक अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकारों के समूह द्वारा हुआ। इस मुख्यालय के अतिरिक्त और संस्थाएं जनीवा, कोपनहेगन आदि में है। ये संस्थाएं संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र अधिकार क्षेत्र तो नहीं हैं, परंतु इन को स्वतंत्रताएं दी गई है। भारत का संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना अभियानों में भागीदारी का गौरवशाली इतिहास रहा है और 1950 के दशक से ही इन अभियानों में शामिल होता रहा है। अब तक भारत 43 शांति स्थापना अभियानों में भागीदारी कर चुका है जून 2020 में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है। यह भारत का दो साल का कार्यकाल 01 जनवरी 2021 से प्रारम्भ होगा। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में भारत आठवीं बार प्रतिष्ठित सुरक्षा परिषद के लिए निर्वाचित हुआ है। इस से पूर्व 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में भारत सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रहा है।भारत में संयुक्त राष्ट्र के 26 संगठन सेवाएँ दे रहे हैं। स्थानीय समन्वयक भारत सरकार के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के मनोनीत प्रतिनिधि हैं।
प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि सतत् विकास लक्ष्य सहित 2030 के एजेंडा के प्रति भारत सरकार के दृढ़ संकल्प का प्रमाण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बैठकों में प्रधानमंत्री और सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के वक्तव्यों से मिलता है। भारत के राष्ट्रीय विकास लक्ष्य और समावेशी विकास के लिए सबका साथ सबका विकास नीतिगत पहल सतत् विकास लक्ष्यों के अनुरूप है आज प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के निर्देशानुसार विद्यालय में प्राध्यापिका जसनीत कौर तथा शीतू ने छात्रा तनु, अंजू, तविंदा तथा अंजलि द्वारा संयुक्त राष्ट्र दिवस पर बनाए गए पोस्टर्स और पेंटिंग्स की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।



