वाहन चोर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जय शंकर गाजीपुर विजय नगर कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना कोतवाली के वाहन चोरी के मुकदमें में बाटा चौक से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को एनआईटी के 2 नम्बर से चोरी किया था। आरोपी नशा करने का आदि है नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदात को अनजाम दिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!