विश्व स्वास्थ्य दिवस : सराय ख्वाजा में विद्यार्थियों ने जंक फूड से दूर रहने की शपथ ली

फरीदाबाद : सराय ख्वाजा फरीदाबाद स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत आज प्रथम दिवस पर व्याख्यान और शपथ द्वारा स्वस्थ और फिट रहने का संदेश दिया। जेआरसी एवम एसजेएबी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार विश्व में प्रत्येक वर्ष एक करोड़ तीस लाख से अधिक मौतें पर्यावरणीय कारणों से होती हैं। इस में जलवायु संकट जो मानवता के सामने सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जलवायु संकट भी एक स्वास्थ्य संकट माना है। डब्ल्यू एच ओ के अनुसार हमारे राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक निर्णय जलवायु और स्वास्थ्य संकट को बढ़ा रहे हैं। नब्बे प्रतिशत से अधिक लोग जीवाश्म ईंधन के जलने से होने वाली अस्वास्थ्यकर हवा में सांस लेते हैं। विश्व देख रहा है कि मच्छर पहले से कहीं अधिक तेजी से बीमारियां फैला रहे हैं। चरम मौसम की घटनाएं, भूमि क्षरण और पानी की कमी लोगों को विस्थापित कर रही है और उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। प्रदूषण और प्लास्टिक हमारे सबसे गहरे महासागरों, सबसे ऊंचे पहाड़ों के तल पर भी पाए जा रहे हैं। यहां तक कि प्लास्टिक ने हमारी खाद्य श्रृंखला में अपना रास्ता बना लिया है।

शारीरिक विज्ञान प्रवक्ता दीपांजलि, शारीरिक विज्ञान शिक्षक दिनेश और प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि अत्यधिक प्रसंस्कृत, अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थों का उत्पादन करने वाली प्रणालियां मोटापे को बढ़ा रही हैं वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कैंसर और हृदय रोग को बढ़ा रहे हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम योग, प्राणायाम, एक्सरसाइज, पैदल चलकर और खेलों को अपने जीवन का अभिन्न एवम अनिवार्य अंग बनाकर अपने आप को स्वस्थ और फिट रखें। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम स्वस्थ शुरुआत और आशापूर्ण भविष्य रखा गया है। प्राचार्य मनचंदा, प्रवक्ता दीपांजलि, अध्यापक दिनेश और स्टाफ सदस्यों तथा सभी विद्यार्थियों ने शपथ ली कि हम नियमित रूप से योग, शारीरिक व्यायाम, खेलों के माध्यम से तथा पैदल चल कर अपने आप को स्वस्थ रखेंगे। संतुलित आहार का सेवन करेंगे और जंक फूड के सेवन से स्वयं को दूर रखेंगे। प्राचार्य ने सुंदर सहयोग के लिए सभी अध्यापकों का, विद्यार्थियों का और विशेष रूप से प्राध्यापिका दीपांजलि और शारीरिक शिक्षक दिनेश का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!