संत सूरदास को समर्पित सांस्कृतिक संध्या 28 नवंबर को

  • कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा सरकार एवं सुमधुर हंसध्वनि द्वारा आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
  • परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा होंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
  • कार्यक्रम में पद्मश्री अवार्डी संगीता गुहा, पद्मश्री शोभना नारायण व प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार हरविंद्र राणा व अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे

फरीदाबाद, 26 नवंबर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा सरकार द्वारा 28 नवंबर को सांय 5.00 बजे सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सैंटर में संत सूरदास के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

कला एवं संस्कृतिक विभाग की कला एवं संस्कृति अधिकारी (संगीत) डॉ दीपिका रानी ने बताया कि विभाग के प्रधान सचिव डॉ डी सुरेश एवं निदेशक प्रतिमा चौधरी के निर्देशानुसार संत सूरदास पर आधारित इस संगीतमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पद्मश्री अवार्डी संगीता गुहा, पद्मश्री शोभना नारायण व प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार हरविंद्र राणा व अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सुमधुर हंसध्वनि संस्था के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!