उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया: पंकज सेतिया

– पंचायत चुनावों में बेहतर कार्य करने हेतु किया गया सम्मानित

फरीदाबाद, 05 जनवरी। उपमंडल अधिकारी बड़खल पंकज सेतिया ने बताया कि जिला फरीदाबाद में गत नवंबर माह में हुए पंचायत चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और निर्बाध तरीके से संपन्न हुए। इन चुनावों के बेहतर आयोजन हेतु जिला के सभी अधिकारियों सहित कर्मचारियों से भी पूरी लग्न और निष्ठा के साथ कार्य कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

उपमंडल अधिकारी बड़खल पंकज सेतिया ने आगे बताया कि इसी कड़ी में पंचायत चुनाव-2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपमंडल अधिकारी बड़खल, कार्यालय में कार्यरत रोहित कुमार (प्रोजेक्ट ऑफिसर, पंचायती राज), सचिन शर्मा (प्रोजेक्ट ऑफिसर, जिला परिषद्) एवं गौरव जांगड़ा (सिविल कंसलटेंट, जिला परिषद्) को पंचायत चुनाव-2022 में उनके द्वारा किए गए बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!