विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए लगाई दौड़ !

गुरुग्राम। रविवार को विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य पर आर्टेमिस अस्पताल ने लोगों को जागरूक करने के लिए दौड़ का आयोजन किया, जिसमें करीब तीन हजार लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर डॉक्टरों ने लोगों को बीमारियों के संबंध में जानकारी दी। दौड़ का आयोजन सेक्टर 51 में किया गया था जिसमें पांच व दस किलोमीटर की दौड़ शामिल थी। डॉ. देवलीना चक्रवर्ती और डॉ. मनजिदर संधू ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर डॉ. चक्रवर्ती ने कहा कि बीमारियों के कारण अचानक होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है। डॉ. संधू ने कहा कि हर साल होने वाली मौतों में बड़ा कारण हृदय रोग और स्ट्रोक शामिल है। इससे बचने के लिए हमें अपनी जीवन शैली में बदलाव लाना होगा। इस मौके पर अमीषा चौधरी, नेहा वर्मा, पूर्व मुक्केबाज अर्जुन अवॉर्डी राज कुमार सांगवान, डॉ. प्रदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!