वूमैंस पॉवर टीम द्वारा सेक्टर 23 कम्युनिटी सेंटर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया का आयोजन किया गया

फरीदाबाद। वूमैंस पॉवर टीम द्वारा सेक्टर 23 कम्युनिटी सेंटर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर छठे दिन डांडिया का कार्यक्रम रखा। सबसे पहले दुर्गा माता की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें जानी मानी हस्ती और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. हेमंत अत्रि पत्नी डॉक्टर साक्षी के साथ मौजूद रहे। सभी ने माता का आशीर्वाद लिया और डांडिया खेला। डांडिया खेलते समय माता का गुणगान किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता संगीता नेगी, ट्रैफिक ताऊ, वूमैंस पॉवर की टीम से प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट रूपा बरनवाल, सचिव शकुन तोमर, कोषाध्यक्ष सुमन भार्गव, गीत बरनवाल, सरिता साजवान, डॉली कपूर, रिद्धिमा पराशर, संजना झा, अपरा तोमर, निशा शाह, ऊर्जा बरनवाल, पुष्पा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!