वैश्य समाज ने बी के अस्पताल को दिए 200 जीवन रक्षक इंजेक्शन

फरीदाबाद : वैश्य समाज सेक्टर 28, 29, 30, 31 ने जिला उपायुक्त यशपाल यादव के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए बी के अस्पताल को एक लाख रुपए से भी अधिक की कीमत के CUTENOX G 6o mg. नामक 200 इंजेक्शन भेंट किये। वैश्य समाज के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महासचिव बी आर सिंगला व उद्योगपति विकास बंसल द्वारा उपायुक्त महोदय को सौंपे गए 200 इंजेक्शन्स को बी के अस्पताल के पीएमओ डॉ विनय गुप्ता ने ग्रहण किए। समाज के महासचिव सिंगला ने उपायुक्त को वैश्य समाज द्वारा कोरोना को हराने में निरंतर किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी।
इस पर उपायुक्त यादव ने इस आपदा में वैश्य समाज द्वारा निष्काम भाव से संचालित गतिविधियों की सराहना की। समाज प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि जनजीवन के लिए संकट बने इस दौर में वैश्य समाज जिला प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग के लिए 24 घण्टे उपलब्ध है।



