गांव फतेहपुर बिल्लौच के देवेन्द्र हत्या मामले में अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया

फरीदाबाद : बता दे कि 26 जून की शाम को गांव फतेहपुर बिल्लौच में 2 पक्षों के बीच हुए झगडे के दौरान गोली लगने से देवेन्द्र की मृत्यु के मामले में डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एसीपी क्राइम के नेतृत्व में पुलिस ने अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि ACP क्राइम व टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। अपचारी बालक फतेहपुर बिल्लौच का रहने वाला है। इस मामले में एसीपी क्राइम ने 2 आरोपी ओमप्रकाश व सौरव उर्फ कृष्ण वासी गाँव फतेहपुर बिल्लौच को तिगांव पुल बाई-पास रोड फरीदाबाद से 3 जुलाई को गिरफ्तार था। 26 जून को राकेश व देवेन्द्र वासी गांव फतेहपुर बिल्लौच के साथ किसी बात को लेकर गांव में ही झगडा हो गया था। इस मामले में आरोपी ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर देवेंद्र पर हमला किया था झगड़े के दौरान अपचारी बालक ने देवेंद्र को तलवार घोंप दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बीपीटीपी पुल से अपचारी बालक को काबू किया था। अपचारी बालक के कब्जे से वारदात में प्रयोग तलवार बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ के बाद अपचारी बालक को जुविनाइल बोर्ड में पेश करके नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!