सत्तो देवी एजुकेशनल सोसायटी ने बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की

फरीदाबाद : सत्तो देवी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा गांव अनखीर स्थित श्याम नगर बस्ती में करीब 100 गरीब व जरूरतमंद बच्चों को स्कूल की किताबें, कॉपियां, पैंसिल, रबड़ व अन्रू पाठ्यसामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर संस्था की जॉइंट सेक्रेटरी शांति देवी के साथ टीम मेंबर्स सुधा, सीता, ललिता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। शांति देवी ने बताया कि संस्था समय-समय पर ऐसे जनकल्याण के कार्यों को पिछले 10 वर्षो से करती आ रही है। आगामी दिनों में सत्तो देवी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा गरीब व जरूरतमंद बच्चों को जूते व जुराब वितरित किए जाएगें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!