सांसे मुहिम के तहत गोला परिवार ने बेटी के जन्म उत्सव पर किया पौधारोपण

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में अनूठा पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। यहां गोला परिवार में पिछले माह जन्मीं बेटी के एक माह पूरे होने पर सांसे मुहिम द्वारा बेटी ग्रेहां गोला के नाम से पौधारोपण कर पीपल का पौधा लगाया व उनकी देखरेख का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर हीरापुर से दीपक आजाद व जसवंत पवार प्रमुख समाज सेवी बतौर अतिथि मौजूद थे। दीपक आजाद ने कहा कि हीरापुर व आस-पास के गावों में भी बेटी के जन्म पर पौधे लगावाए जाएंगे। जिस तरह से फरीदाबाद में इस बेटी (ग्रेहा गोला) के जन्म के एक माह होने पर पौधारोपण कर समाज में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक उदाहरण पेश किया है।

वहीं सांसे महिम के संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि सांसे मुहिम का एक ही लक्ष्य है कि हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा लगाए और उसे वृक्ष बनाए। वह यह पौधा अपने जन्मदिन पर, किसी खुशी के मौके पर, शादी की सालगिरह पर, किसी की याद में भी लगा सकते हैं, जिससे कि वह पौधा एक यादगार निशानी के तौर पर हमेशा जिंदा रहे।

पवार ने बताया कि आज के समय में बेटियां बेटों से कम नहीं है, समय आने पर बेटियों ने ही देश का मान-सम्मान बचाया है, चाहे वर्ष 2000 ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी के द्वारा मेडल जीतना, कल्पना चावला के द्वारा अंतरिक्ष जाना और 2021 टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू के द्वारा भारत के लिए पहला मेडल जीतना, यह साबित करता है कि जब भी भारत देश को जरूरत पड़ी है तो बेटियों ने आगे बढक़र देश की कमान संभाली है। इसलिए बेटियों के जन्म उत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ बनाना चाहिए और उनके नाम से एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

इस मौके पर पौधा रोपण करते समय महेन्द्र गोला (बेटी के पिता), पुनम गोला राष्ट्रिय अध्यक्ष वूमेन सैफ्टी सैल, न्याय मंच (बेटी की माता), संजय गोला, दीपक आजाद, नारायण सिंह, जसवंत पवार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!