आरोपी वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने चोरी की एक स्कूटी बरामद की

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शादाब(20) निवासी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जीतराम वासी ओल्ड फरीदाबाद, ने थाना ओल्ड में शिकायत दी थी कि उसने 28 दिसंबर 2025 को अपनी स्कूटी फ़रीद पार्क ओल्ड फरीदाबाद के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने 15 जुलाई 2026 को हुड्डा पार्क सेक्टर 48 के पास से आरोपी मोहम्मद शादाब को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल अपना शौक पूरा करने के लिए चुराई थी। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!