साईकिल चलाने को लेकर हुए मामूली विवाद में बच्चे को पीटा, मौत !

बिजनौर, 10 सितंबर ! उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो बच्चों के मामूली झगड़े में एक बच्चे के परिजन ने दूसरे बच्चे की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार थाना अफजलगढ़ के गांव सीरवासूचंद में बुधवार शाम अनिकेत (14) और उसका पड़ोसी अमन खेल रहे थे तभी साईकिल चलाने को लेकर हुए मामूली विवाद में अमन के पिता हरि सिंह और ताऊ राम सिंह ने अनिकेत की पिटाई कर दी।

पुलिस ने बताया कि हालत खराब होने पर उसे धामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!