राष्ट्रीय महिला जागृति मंच फरीदाबाद शाखा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच फरीदाबाद शाखा द्वारा जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी के निवास सेक्टर-8 में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा इंचार्ज तरसेम शर्मा ने की। मुख्य अतिथि संगठन की संस्थापक अम्बिका शर्मा रही। बैठक में नए पुराने सभी पदाधिकारियों का आपस में परिचय कराया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पहचान पत्र व नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय सलाहकार उषा शर्मा, अम्बिका शर्मा द्वारा दिए गए तथा सभी महिला शक्तियों का फूल-माला, पटका पहनाकर सम्मान किया गया। अम्बिका शर्मा व नीलम चौधरी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों द्वारा बैठक में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गई व तय किया गया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे सभी महिला शक्तियों की प्रतिभा को दिखाया जाएगा।
बैठक में शामिल सदस्य अम्बिका शर्मा, उषा किरण शर्मा, तरसेम शर्मा, कुसुम शर्मा, कुसुम सिंह, नीलम चौधरी, प्रीता आहूजा, सरिता शर्मा, रेनू बाला, संगीता नेगी, पुष्पा शर्मा, रमन सिंह, दीपा सहदेव, मोनिका गुप्ता, अर्चना चित्रा, राजवती, रेखा भटनागर, श्रद्धा शर्मा आदि सदस्य शामिल रहे।



