सीजेएम सुकिर्ती गोयल ने लगाई नीमका जेल में राष्ट्रीय लोक अदालत

फरीदाबाद, 06 जुलाई। सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकिर्ती गोयल ने जिला जेल नीमका में लोक अदालत लगाई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुकीर्ति गोयल की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के 18 केसों पर सुनवाई हुई। इन केसो में से एक केस जिसमें आरोपी चोरी के केस में बंद था। उसे तुरंत छोड़ने के आदेश भी पारित किए गए।

इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक रामचंद्र व उप अधीक्षक अनिल कुमार, पैनल एडवोकेट नीना शर्मा, जीत कुमार रावत व स्टेनो प्रभात शंकर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!