faridabad crime पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 80,201/-रू की ठगी
साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को किया गिरफ्तार

faridabad crime : NIT 3, फरीदाबाद वासी एक महिला ने साइबर थाना NIT में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 4 मार्च 2024 को उसने इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब से संबंधित एक विज्ञापन देखा, जिसपर दिये गये लिंक पर उसने पार्ट टाइम जॉब के लिए अप्लाई किया। जिसके बाद उसके पास कॉल आया और रजिस्ट्रेशन के लिए 499 रू मांगे और फिर उन्होंने उसे जॉब का लालच देकर झांसे में ले लिया और उससे कुल 80,201/-रू ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप मीणा(24) वासी जयपुर सिटी राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि प्रदीप मीणा खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी गाडी सेल- प्रचेज का काम करता है व B.A पास है। खाते में ठगी के 50,000 रुपये आए थे।
आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



