अवैध नशा बेचने वालों पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई

अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, 781 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीमों ने अवैध नशा बेचने के चार अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 781 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी केफ वासी नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद को 431 ग्राम गांजा सहित कल्याणपुरी कॉलोनी एरिया से गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव वासी अलमोडा, उतराखंड हाल बदरपुर, दिल्ली को 350 ग्राम गांजा सहित एयर फोर्स ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!