सृष्टि बचाओ संस्था ने किया सुरक्षाकर्मियों का सम्मान

फरीदाबाद 4 मई। कोरोना जैसी भीषण महामारी के बीच अपने कर्तव्य एवं जनता की सुरक्षा में मुस्तैद बीपीटीपी सेक्टर 75 फरीदाबाद के थाने में तैनात सुरक्षाकर्मियों का सृष्टि बचाओ संस्था के सदस्य एवं क्षेत्र की जनता ने सम्मान किया।

संस्थापक संतोष शर्मा ने सुरक्षा कर्मियों के सम्मान में कहां कि यह भी हमारे भाई हैं, सुरक्षा कर्मियों को भी आप अपना परिवार व डॉक्टर समझें। इनसे भयभीत न होकर इनका हर कार्य में सहयोग करना चाहिए। इनके भी परिवार है चाचा, ताऊ, भाई, बहन आदि इनके परिवार में होते हैं, इनसे डरना या नफरत की निगाहों से नहीं देखना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि किसी भी अपराध को रोकने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है।

इस अवसर पर सेक्टर 75 थाने के सुरक्षा अधिकारी ने जनता को सोशल डिस्टेन्स एवं इससे बचाव के बारे में बताया और जनता से आह्वान किया कि इस महामारी में अपना बचाब एवं हमारा सहयोग करें। इस सम्मान समारोह में दारा सिंह, संजीव, संजय, रामधन, सुनील, निधि, अमन, प्रशांत, ओमप्रकाश, नरेंद्र शर्मा, संजीव त्यागी, संजीव मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!