सोनू नव चेतना फाउंडेशन ने 300 फेस शील्ड मास्क डोनेट किए

फरीदाबाद 30 अप्रैल। सोनू नव चेतना फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में निगम कमिश्नर यश गर्ग की मौजूदगी में नगर निगम फरीदाबाद को 300 फेस शील्ड मास्क डोनेट किए। जिसके लिए निगम कमिश्नर यश गर्ग ने संस्था व दुर्गेश शर्मा की सराहना की। बुधवार को भी सोनू नव चेतना फाउंडेशन ने गुरुग्राम सिविल अस्पताल में सीएमओ डॉ पुनिया जी के माध्यम से 500 फेस शील्ड्स डोनेट की। इससे पहले फरीदाबाद पुलिस को 5000, सरकारी अस्पताल फरीदाबाद 300, बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल को 100, मार्किट कमेटी बल्लबगढ़ को 50, पलवल सरकारी अस्पताल को 200, नूह अस्पताल व रेड क्रॉस को 200 फेस शील्ड्स डोनेट की।

जहां कोरोना नामक महामारी देश में अपना रूद्र रूप दिखा रही है वहीं दूसरी तरफ डॉ दुर्गेश शर्मा के सानिध्य में चल रही सोनू नव चेतना फाउंडेशन दिन-प्रतिदिन लोगों की मदद को आगे आ रही है प्रतिदिन 40 से 50 लोगों को सुखा राशन मुहैया कराने के साथ-साथ संस्था कोरोना वारियर्स के रूप में कार्यरत सरकारी आला अधिकारियों व कर्मचारियों को फेस शील्ड मास्क डोनेट करने का कार्यक्रम पिछले 1 महीने से निरंतर जारी है। संस्था के ट्रस्टी सोनू भाटी ने बताया कि संस्था आने वाले एक हफ्ते में 500 जरुरतमंद परिवारों को एक महीने का मुफ्त राशन मुहैया कराएगी। इस मौके पर चेयरमैन डॉ दुर्गेश शर्मा, ट्रस्टी मेंबर सोनू भाटी, ललित शर्मा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!