स्त्री शक्ति पहल समिति ने जरूरतंद 100 परिवारों को खाद्य सामग्री व मास्क वितरित किए

फरीदाबाद। सामाजिक संस्था स्त्री शक्ति पहल समिति के सदस्यों ने फरीदाबाद के जरुरतमंद 100 से अधिक परिवारो को खाद्य सामग्री एवं कपड़ों के बने मास्क का वितरण किए। संस्था की अध्यक्षा पूनम सिनसिनवार ने बताया कि कोरोना वायरस के घातक संक्रमण से बचने के लिए जन जागरुकता की आवश्यकता को देखते हुए संस्था के सदस्यों के द्वारा भवन निर्माण क्षेत्रों, उद्यौगिक क्षेत्रों के मजदूर तबके, जहां जागरुकता की कमी हो वहां जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण की भयावता की जानकारी प्रदान की जाती है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय जैसे हाथों को बार-बार साबुन से धोना, सेनेटाईजर लगाना, घर से बाहर निकलते समय हमेशा चेहरे पर मास्क पहनना, घर से बाहर निकलने पर अन्य लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखने आदि जानकारियां दी जा रही हैं।

पूनम सिनसिनवार ने बताया कि समिति जरुरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, कपड़े, सेनेटरी नेपकीन एवं अन्य सामग्री वितरित करती रहती है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे गंभीर बीमारी से लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब समाज के प्रत्येक वर्ग की उसमें सहभागिता हो। समाज के हर वर्ग के द्वारा एकजुट होकर प्रयास करने से हम कोरोना को निश्चित रुप से हरा सकते हैं।

खाद्य सामग्री एवं कपड़े के मास्क वितरण कार्यक्रम में योगिता शर्मा, रानी, कीर्ति, पायल धनकर, बिज्जु ठेकेदार आदि सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!