सिरोही कान्वेंट स्कूल समयपुर के 4 छात्रों ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल व फरीदाबाद जिले का नाम रोशन किया

फरीदाबाद : केरल प्रांत के वी के कृष्णन मेनन इंडोर स्टेडियम में 4 से 6 नवंबर तक हुई 11वीं जूनियर व सीनियर नेशनल टोंग इल मो डो चैंपियनशिप 2022 में सिरोही कान्वेंट स्कूल समयपुर के 4 छात्रों ने गोल्ड मेडल मनीष, सौरव, आदित्य सिंह, राजकुमार सैनी, ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल व फरीदाबाद जिले का नाम रोशन किया। इसी क्रम में 3 छात्रों ने सिल्वर मेडल, हिमांशु, लव कुमार, कृष्णा भाटी, और निशांत शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया।

खिलाडिय़ों के कोच शुभम गर्ग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 राज्यों के खिलाडिय़ों ने अपनी भागीदारी निभाई। वहीं स्कूल परिसर में पहुंचने पर सभी खिलाडिय़ों का स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं प्रबंधकों ने सभी खिलाडिय़ों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया व खिलाडिय़ों के अच्छे भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!