Faridabad Referee Free Struggle Committee : 240 संस्थाओं सहित 160 समाजसेवियों को सम्मान पत्र भेंट किए

फरीदाबाद। फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति द्वारा 293 दिनों से चल रहे धरने में सहयोग व समर्थन देने वाले 240 संस्थाओं सहित 160 समाजसेवियों को संयोजक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने सम्मान पत्र भेंट किए। इस अवसर पर मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति का धरना लगातार 293 दिनों तक सभी संस्थाओं के सहयोग से चला। इस धरने का उद्देश्य केवल और केवल फरीदाबाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के सहयोग से प्रदेश भर की स्वास्थ्य सेवाओं में अमूलचूक सुधार किए जा रहे है, ताकि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध हो सकें।

फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा ने कहा कि पूर्व अन्र्तराष्ट्रीय खिलाड़ी संजय भाटिया के मार्गदर्शन मे धरना 293 दिनों तक शांतिपूर्वक चला। धरने ने कई उतार-चढ़ाव देखें लेकिन सहयोगी टीम पहाड़ की मजबूती से डटी रही और जिसका परिणाम है कि कल केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सतीश फागना धरना स्थल पर पहुंचे और सभी मांगों को मानते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मेयर श्रीमती जोशी के अलावा डीएसपी रेलवे राजेश चेची, सरदार उपकार सिंह, प्रीतपाल सिंह, प्रमोद भड़ाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



