गुरुकुल झील में डूबकर हुई 2 बच्चों की मृत्यु के मामले में पुलिस ने बच्चों का पोस्टमार्टम करवा शव को किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद : श्रद्धानंद बस्ती के रहने वाले 7 व 8 वर्षीय दो पड़ोसी बच्चे 10 अगस्त शाम 4:00 बजे अपने घर से निकले थे ! शाम तक जब वह वापस नहीं आए तो उनके परिजनों द्वारा उनकी तलाश की गई ! काफी तलाश करने के पश्चात पता चला कि गुरुकुल झील के किनारे पर बच्चों की चप्पल पाई गई है ! वहां पर मौजूद लोगों ने झील में उतरकर तलाश की तो दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ जिसकी सूचना पुलिस को दी गई !
सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना प्रभारी व ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ! बच्चों को लेकर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया !
पुलिस ने बच्चों का पोस्टमार्टम करवाया और कानूनी कार्रवाई करने के पश्चात बच्चों के शव को उनके परिजनों के हवाले किया गया है !



