हुड्डा, सैलजा सहित शहर के गणमान्य लोगों ने स्व. रवि प्रकाश सिंगला के निधन पर जताया शोक

फरीदाबाद। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के बड़े भाई रवि प्रकाश सिंगला का हृदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया है। स्व. रवि प्रकाश सिंगला 62 वर्ष के थे और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोडक़र गए है। स्व. रवि प्रकाश सिंगला का अंतिम संस्कार खेड़ी मोड स्थित स्वर्ग आश्रम में किया गया, जहां उनके बेटे कन्हैया सिंगला ने उन्हें मुखाग्रि दी। रवि सिंगला के आकस्मिक निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने लखन कुमार सिंगला को फोन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने लखन सिंगला व समस्त सिंगला परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में परमपिता परमात्मा से इस संकट को सहने करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक चौ. ललित नागर, पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा, पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा, उपमहापौर राजेंद्र भामला, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, योगेश ढींगड़ा, जगन डागर,  प्रवेश मेहता, गौरव ढींगड़ा, कुंवर बालू सिंह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज कक्कड़, अमित कक्कड़, भाजपा नेता उमाशंकर गर्ग, विजय कौशिक सहित शहर के सामाजिक, धार्मिक, शिक्षाविद, उद्योगपतियों, व्यापारियों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!