कराटे प्रतियोगिता में 3 गोल्ड व 4 सिल्वर मेडल हासिल किए

वंश सैनी अटाली ने बेहतर प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल लिया

फरीदाबाद 21 मई : ग्रुरुग्राम में आयोजित हुई एस.के.एस.आई नेशनल कराटे प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाडियों ने 3 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल हासिल किए। आरटूएफ एकेडमी के कोच दिवाकर सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वाति डागर, राज डागर, दीपू झाड़सेतली ने गोल्ड व सुपर बेल्ट पर कब्जा किया। वहीं वंश सैनी अटाली ने सिल्वर मेडल, तनु, भारत, प्रिंस मच्छर ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

खिलाडियों को एकेडमी पहुंचने पर फूल मालाऐं डालकर व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंनें कहा कि खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाडी नैनीताल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!