ट्रेडिंग के नाम पर 5,11,000 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना NIT की कार्रवाई, खाते में आये ठगी के 2,00,000 लाख रुपये

फरीदाबाद : साइबर थाना NIT की टीम ने ट्रेडिंग के नाम पर 5,11,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए जीवन(27) व राहुल(33) वासी मेरठ उत्तर प्रदेश व सूर्य प्रताप(28) सम्भल उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। टीम ने 3 जुलाई को मेरठ व संभल से आरोपितों को काबू किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सूर्यपप्रताप खाताधारक है, जिसने अपना खाता जीवन व जीवन ने यह खाता आगे राहुल को दिया था। तीनों 12वीं पास है, सूर्यप्रताप ठेकेदारी का काम करता है, खाता में ठगी के 2,00,000 रुपये आये थे।

बता दें कि सेक्टर-21D वासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 जून 2025 को उसके टेलीग्राम पर एक लिंक आया, जिसमें पैसे इंवेस्ट कर मोटा मुनाफा बारे बताया गया था, फिर शिकायतकर्ता ने ठगो से बात की, जिन्होंने कहा कि वह AMAZON के लिए काम करते है और आपको भी काम देंगे, जिसमें 40% से 100% तक मुनाफा बारे कहा गया, फिर उसको AMAZON पर कुछ प्रोडक्टस के फोटो खींच कर किसी को भेजने और एक अमाउंट सेलेक्ट करने को कहा गया। जिस पर शिकायतकर्ता ने 25000 रुपये की अमांउट सेलेक्ट की और ठगो द्वारा बताये खाता में राशि भेज दी। इस तरह महिला ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए ठगो द्वारा बताए विभिन्न खातों में कुल 5,11,000 रुपये भेज दिये परंतु उसे कोई पैसा वापस नही मिला। शिकायत पर थाना साइबर NIT में मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!