फोन हैक कर 5,12,000 रुपये की ठगी, आरोपी खाता ऑपरेटर जयपुर से काबू, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : महिला का फोन हैक कर 5,12,000 रुपये की ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने आरोपी संदीप(24) वासी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपित को वैशाली नगर जयपुर से 29 अगस्त को काबू किया गया है। जिसको न्यायलय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार डबुआ कालोनी वासी एक महिला ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर एक लिंक आया, जिस पर क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया और उसके खाता से 5,12,000 रुपये कट गये, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस खाता में ठगी के पैसे आये थे उसका एक्सेस आरोपी के पास था, खाते में आए पैसों में से अपना हिस्सा निकालकर बाकी आगे ठगो द्वारा बताये गये खाता में भेजे थे। आरोपी बी.एस.सी पास है। संदीप को माननीय न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!